राजोद थाना अंतर्गत ग्राम गोंदी खेड़ा चारण में व्यापारी व पत्नी को बंधक बनाकर की लूट, व्यापारी की हुई मौत
दिलीप पाटीदार
लाबरिया। धार जिले में चोर लुटेरे गिरोह का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिसके चलते लगातार गंभीर वारदात सामने आ रही है , और एक व्यक्ति को अपनी जान भी गवाना पड़ी है , इसी कड़ी में धार जिले के राजोद थाना अंतर्गत गोंदी खेड़ा चारण में बीती रात एक से दो: बजे के बीच एक मिर्ची व्यापारी के यहां पर अज्ञात लुटेरों ने धावा बोलते हुए मिर्ची व्यापारी पति-पत्नी को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की तो लाखों रुपए के आभूषण नगदी लूट कर ले गए वही इस मारपीट में गंभीर घायल मिर्ची व्यापारी देव कृष्ण पुरोहित की मौत हो गई है , जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है , घटना के विषय में प्राप्त जानकारी के अनुसार धार जिले के राजोद थाना अंतर्गत गोंदी खेड़ा चारण में बीती रात एक से दो,बजे के बीच में 8 से 10 की संख्या में अज्ञात बदमाश मिर्ची व्यापारी देव कृष्ण पिता लक्ष्मण पुरोहित के घर में घुसे इस दौरान मिर्ची व्यापारी देव कृष्ण व उनकी पत्नी जिस रूम में सोए थे वहां पर आरोपियों ने इन्हें बंधक बनाकर मारपीट की जिसके बाद पत्नी को अलग रूम में बंद कर दिया और घर में रखें आभूषण नगदी की मांग करने लगे जिस पर पत्नी ने जो भी सामान था उन्हें ले जाने की बात कही वहीं दूसरे रूम में मिर्ची व्यापारी देव कृष्ण को ले जाकर उनके मुंह मे कपड़ा ठूस उनसे जमकर मारपीट की गई जिसमें देव कृष्ण पुरोहित गंभीर रूप से घायल हो गए इस दौरान व्यापारी के अन्य परिजन भी दूसरे कमरों में सोए थे जो चिल्ला पुकार सुनकर उठ गए थे , वहीं मारपीट की घटना के बाद अज्ञात लुटेरे घर में रखे कीमती आभूषण नगदी आदि लाखों रुपए का सामान लेकर फरार हो गए उक्त घटना की सूचना परिजनों द्वारा तुरंत राजोद पुलिस को दी गई जो देर बाद मौके पर पहुंची , इस दौरान गंभीर घायल देव कृष्ण को सरदारपुर अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान देव कृष्ण पुरोहित की मौत हो गई है , इधर घटना के बाद धार एसपी, मयंक अवस्थी,,एडिशनल एसपी पारुल बेलापुरकर सरदारपुर एसडीओपी विश्व दीप सिंह परिहार सहित राजोद थाना पुलिस और फारेंसिक टीम डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और मामले में जांच पड़ताल में जुटे हैं , वहीं लाबरिया के पास गोंदी खेड़ा में हुई सनसनीखेज लूट से और व्यापारी की मौत से क्षेत्र वासियो में भारी आक्रोश देखा जा रहा है , वही पुलिस अति शीघ्र आरोपियों को पकड़ने की बात कर रही है , इधर मत व्यापारी का सरदारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम किया गया।

