राजकुमार मिल गणेश उत्सव समिति की झांकी के 90वें वर्ष का शुभारंभ

  • Share on :

झांकी की गाड़ी का विधिवत पूजन, गणेश उत्सव की तैयारियां तेज
इंदौर। राजकुमार मिल गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित ऐतिहासिक गणेश उत्सव की झांकी इस वर्ष अपने 90वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इसी क्रम में आज झांकी की गाड़ी का विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक पूजन किया गया। पूजन के साथ ही गणेश उत्सव की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर इंटक के प्रधानमंत्री लक्ष्मीनारायण पाठक, समाज के वरिष्ठ मदन परमालिया, समिति के संयोजक एवं अधिवक्ता अजय सिंह ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप माथुर, सचिव नाथूलाल शर्मा सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।झांकी निर्माण एवं कलात्मक सज्जा से जुड़े कलाकार प्रवीण हरगांवकर, विनय हरगांवकर, हितेष हरगांवकर, गणेश वर्मा तथा अमृत कुमार वर्मा (वर्मा इलेक्ट्रिकल) सहित अन्य गणमान्यजन भी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।राजकुमार मिल की गणेश झांकी का इतिहास शहर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। 90वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर समिति द्वारा झांकी को विशेष एवं आकर्षक स्वरूप देने की तैयारियां की जा रही हैं। पूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने आयोजन को भव्य, गरिमापूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां लगातार जारी हैं। झांकी की साज-सज्जा, कलात्मक निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 90 वर्ष की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा।पूजन के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान श्री गणेश से आयोजन की सफलता, समाज एवं शहर की सुख-समृद्धि तथा सभी के मंगल की कामना की।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper