आयकर अधिकारी मानवेंद्र सिंह, गेस्ट हाउस में आचेतअवस्था मिले   डॉक्टरों ने  जांच के उपरांत मृत घोषित किया

  • Share on :

कटनी से जिला वीरो नवल किशोर कुशवाहा 
कटनी। आयकर विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब इनकम टैक्स ऑफिस में पदस्थ आयकर अधिकारी मानवेंद्र सिंह गेस्ट हाउस के अपने कमरे में अचेत अवस्था में मिले। सूचना पर पहुंचे चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार मानवेंद्र सिंह इनकम टैक्स ऑफिस के समीप स्थित कॉलोनी के गेस्ट हाउस में अकेले रहते थे। गुरुवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर एक कर्मचारी उन्हें जगाने पहुंचा। दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उसने कार्यालय में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में मानवेंद्र सिंह बेड पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। तत्काल चिकित्सक को बुलाया गया, जिन्होंने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 10 बजे तक मानवेंद्र सिंह अपने मित्रों से फोन पर बातचीत करते रहे। इसके बाद उन्होंने भोजन किया और कमरे का दरवाजा बंद कर सो गए। सुबह जब वे नहीं उठे तो घटना की जानकारी सामने आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। मृतक के परिजन उत्तर प्रदेश में रहते हैं, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। उनके शुक्रवार सुबह कटनी पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक तौर पर चिकित्सकों द्वारा साइलेंट हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। कमरे से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper