'समाज सेवा में बढ़ाएं अपनी सक्रियता': झाबुआ में बोले डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुशील मल्होत्रा, क्लब की उपलब्धियों को सराहा
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ । रोटरी क्लब झाबुआ द्वारा सत्र 2025-26 के अंतर्गत आधिकारिक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की यात्रा का कार्यक्रम दिनांक 14 अप्रैल 2026 को आंबा पैलेस गार्डन, झाबुआ में गरिमामय रूप से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुशील मल्होत्रा (डिस्ट्रिक्ट 3040) एवं फर्स्ट लेडी रूबी मल्होत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में डी.सी. पिल्लई (डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, होमगार्ड),ओमजी शर्मा किरण शर्मा (ऑनर, केशव इंटरनेशनल स्कूल), लोकेश दवे (डायरेक्टर, अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल) तथा डॉ. प्रीति एस. त्रिपाठी (प्राध्यापक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी, कन्या महाविद्यालय, झाबुआ) , डॉ मुक्ता त्रिवेदी ललित त्रिवेदी , प्रदीप जैन , उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को सम्मानपूर्वक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात क्लब अध्यक्ष श्री मनोज पाठक द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने क्लब की वर्षभर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्री मल्होत्रा ने अपने संबोधन में रोटरी के सेवा प्रकल्पों, सदस्यता विस्तार तथा समाज के प्रति उत्तरदायित्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने क्लब के सदस्यों को और अधिक सक्रिय होकर समाज सेवा में योगदान देने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर क्लब द्वारा वर्ष 2025-26 में किए गए विभिन्न सेवा कार्यों जैसे स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहायता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता अभियानों का भी विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब झाबुआ के वरिष्ठ ट्रस्टी दिनेश सक्सेना, प्रदीप रूनवाल, यशवंत भंडारी, नर्रुदीन पिटोलवाला, प्रताप सिक्का , शारदा सिक्का , कार्तिक नीमा , उमंग सक्सेना, हिमांशु त्रिवेदी,इदरीस बोहरा,पद्मजा सक्सेना, अन्नू भाभोर कार्यक्रम में शामिल रहे।
अंत में आभार प्रदर्शन क्लब सचिव डॉ. अंकित गुप्ता द्वारा किया गया।

