भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया
दुबई। एशिया कप 2025 का रोमांच चरम पर उस वक्त पहुंच गया, जब सुपर-4 का आखिरी मुकाबला सुपर ओवर तक खिंच गया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत और श्रीलंका दोनों ने निर्धारित 20-20 ओवर में 202-202 रन बनाए। मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा, जहां श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए 2 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 3 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर तीन रन लेकर टीम को रोमांचक जीत दिला दी।
एशिया कप 2025 का रोमांच चरम पर उस वक्त पहुंच गया, जब सुपर-4 का आखिरी मुकाबला सुपर ओवर तक खिंच गया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत और श्रीलंका दोनों ने निर्धारित 20-20 ओवर में 202-202 रन बनाए। मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा, जहां श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए 2 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 3 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर तीन रन लेकर टीम को रोमांचक जीत दिला दी।
श्रीलंका ने सुपरओवर में दो विकेट पर दो रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके। अब भारत को जीत के लिए तीन रन बनाने होंगे।
भारत और श्रीलंका के बीच जारी एशिया कप का मुकाबला टाई हो गया है। श्रीलंका ने आखिरी गेंद पर 202 रन बना लिए। अब फैसला सुपरओवर से होगा।
पथुम निसंका ने 52 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर और मौजूदा एशिया कप का पहला शतक जड़ा। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनका साथ देने के लिए दसुन शनाका आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका ने 18 ओवर में चार विकेट पर 180 रन बना लिए हैं।
श्रीलंका को चौथा झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने कामिंदु मेंडिस को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। अब निसंका का साथ देने दसुन शनाका आए हैं।
श्रीलंका को तीसरा झटका कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने कप्तान चरिथ असलंका को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। अब निसंका का साथ देने कामिंदु मेंडिस आए हैं।
साभार अमर उजाला

