जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने पर UN में भड़का भारत, राजदूत हरीश पर्वतनेनी बोले- पाकिस्तान का आचरण अमानवीय

  • Share on :

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने पाकिस्तान के 'नरसंहार के कलंकित इतिहास' पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में तीखी प्रतिक्रिया दी। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने कहा कि पाकिस्तान का अमानवीय आचरण दशकों से अपनी आंतरिक विफलताओं को सीमा के भीतर और बाहर हिंसा के कृत्यों के जरिए बाहरी दुनिया पर थोपने के उसके प्रयासों को दर्शाता है।
'सशस्त्र संघर्ष में नागरिकों की सुरक्षा' विषय पर वार्षिक यूएनएससी की बहस के दौरान राजदूत पर्वतनेनी ने कहा, "यह विडंबना है कि पाकिस्तान अपने नरसंहार के कलंकित इतिहास के साथ, ऐसे मुद्दों का जिक्र करता है जो भारत के लिए पूरी तरह से आंतरिक मामले हैं।" पर्वतनेनी की यह टिप्पणी पाकिस्तान के प्रतिनिधि द्वारा बहस में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने के बाद आई।
साभार अमर उजाला 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper