मलेशिया में भारत-मलेशिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास: आर्मी डॉग्स के साथ जवानों ने किया कॉम्बैट ट्रैकिंग और हाउस इंटरवेंशन का प्रदर्शन

  • Share on :

नई दिल्ली। भारत और मलेशिया के सैन्य जवानों ने दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने और घरों में छिपे संदिग्धों को पकड़ने की विशेष तकनीकों का अभ्यास किया। यह महत्वपूर्ण अभ्यास संयुक्त सैन्य अभ्यास ' हरिमाऊ शक्ति 2026 ' के दौरान किया गया। भारत और मलेशिया के जवानों का यह संयुक्त सैन्य अभ्यास मलेशिया के इपोह में किया जा रहा है।
इस दौरान सेना के विशेष दस्तों और प्रशिक्षित आर्मी डॉग्स ने मिलकर अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया। अभ्यास के तहत सैनिकों ने कॉम्बैट ट्रैकिंग और हाउस इंटरवेंशन का प्रदर्शन किया। कॉम्बैट ट्रैकिंग के दौरान सैनिकों ने दुश्मन की गतिविधियों का पता लगाने और उसके आने-जाने के रास्तों को पहचानने का अभ्यास किया। इस विशेष अभ्यास में सेना के प्रशिक्षित आर्मी डॉग्स की मदद से संदिग्ध गतिविधियों के निशान तलाशने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अभ्यास ने दिखाया कि आधुनिक युद्ध में दुश्मन की गतिविधियों का सटीक पता लगाने, तेजी से कार्रवाई करने और विशेष दस्तों के बीच बेहतर समन्वय का कितना महत्व है। इससे पहले इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में इंपरोवाइस एक्स्प्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से निपटने की तकनीकों पर जोर दिया गया। सैनिकों को विस्फोटक आयुध निष्क्रिय करने वाले ईओडी-7बी बम निरोधक सूट के इस्तेमाल की जानकारी भी दी गई।
साभार नवभारत टाइम्स 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper