सरस्वती शिशु मंदिर करेरा के पूर्व छात्र परिषद द्वारा मनाया गया भारत विभाजन विभिषिका दिवस
पत्रकार महेंद्र मिश्रा
ररणजीत टाइम्स करेरा
करेरा_आज सरस्वती शिशु मंदिर करेरा में भारत विभाजन विभीषिका दिवस मनाकर भारत विभाजन के समय जो नर संहार हुआ,उसमे शहीद हुए भारतीयों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
चूंकि प्रतिदिन विद्यालय का प्रारंभ ध्वजारोहण से होता है,आज भी कार्यक्रम का सुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण से किया गया।
अतिथि परिचय विद्यालय के आचार्य श्री रोशन सिंह यादव ने किया।
कार्यक्रम की भूमिका विद्यालय के प्राचार्य श्री उमेश जी श्रीवास्तव ने रखी।उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने 14 अगस्त 2021 को यह दिन भारत विभाजन विभीषिका दिवस घोषित किया,तभी से इस कार्यक्रम को मध्य भारत प्रांत द्वारा 2021 से 14 अगस्त को पूर्वछात्रों के व्याख्यान द्वारा किया जा रहा है।
विद्यालय में पूर्वछात्र प्रमुख वरिष्ठ आचार्य श्री विनीत दुबे ने बताया की यह कार्यक्रम अपने विद्यालय के अलावा अन्य विद्यालयों और सम विचारी विद्यालयों में भी अपने विद्यालय के पूर्वछात्रों द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय के पूर्व छात्र भैया सोनू खटीक (जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा शिवपुरी) ने भैया बहिनों को बताया कि किस परिस्थिति में भारत का विभाजन हुआ।पूर्व छात्र भैया ने बताया कि व्यक्तिगत पद लोलुपता के कारण भारत का विभाजन किया गया और भारतीयों का नरसंहार कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य प्रदीप गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

