दूसरे सुपर ओवर में भारत ने अफगानिस्तान पर दर्ज की रोमांचक जीत, रोहित शर्मा का तूफानी शतक

  • Share on :

नई दिल्ली।   भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को खेला गया तीसरा और आखिरी टी20 बेहद रोमांचक रहा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच का नतीजा दूसरे सुपर ओवर में जाकर निकला। रोहित शर्मा (69 गेंदों में नाबाद 121, 11 चौके और 8 छक्के) के तूफानी शतक के जरिए भारत ने 212/4 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुलबदीन नायब (23 गेंदों में 55) ने तूफानी पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के 212 रन बनाए। ऐसे में मैच टाई हो गया और फिर सुपर ओवर हुआ। अफगानिस्तान ने पहले सुपर ओवर में 16 रन बनाए और भारत भी इतने ही रन जुटाए। इसके बाद, दूसरा ओवर हुआ और भारत के 11 रन के जवाब में अफगानिस्तन ने सिर्फ एक रन बनाया। भारत ने तीन मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया।
बता दें कि टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। भारत ने 22 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। विराट कोहली और संजू सैमसन का खाता नहीं खुला। यशस्वी जायसवाल ने चार और शिवम दुबे ने एक रन बनाया। इसके बाद, रोहित और रिंकू सिंह (39 गेंदों में नाबाद 69 रन, 2 चौके और 6 छक्के) ने अफगानी गेंदबाजों के धागे खोले। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 190 रन की अटूट साझेदारी की। यह भारत के लिए किसी भी विकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। रोहित ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां शतक जमाया है। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भारत का यह सबसे छोटे फॉर्मेट में आखिरी मैच था।
दूसरा सुपर ओवर
अफगानिस्तान - रवि बिश्नोई ने दूसरे सुपर ओवर में शानदार गेंदबाजी की और अफगानिस्तान को  तीन गेंदों में ही हार का मुंह देखना पड़ा। उन्होंने पहली गेंद पर नबी को रिंकू के कोच कराया। वहीं, करीम जनती ने दूसरी गेंद पर एक रन लिया। गुरबाज ने तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर रिंकू को कैच दिया।
भारत- दूसरे सुपर ओवर में टीम इंडिया ने 11 रन बनाए। भारत फरीद द्वारा फेंके गए ओवर में सिर्फ पांच गेंद खेली क्योंकि उसने दो विकेट खो दिए। रोहित ने पहली गेंद पर सिक्स उड़ाया और दूसरी गेंद पर चौका मारा। उन्होंने तीसरी गेंद पर सिंगल लिया। वहीं, रिंकू ने चौथी गेंद पर विकेट के पीछे कैच थमाया और सैमसन अगली गेंद पर रनआउट हुए।
पहला सुपर ओवर
भारत- तीसरे टी20 में एक और सुपर ओवर होगा। पहले सुपर ओवर में टीम इंडिया ने भी 16 रन बनाए। उमरजई द्वारा डाले गए ओवर की पहली गेंद पर लेग बाई का एक रन आया। यशस्वी जायसवाल ने दूसरी गेंद पर सिंगल निकाला। रोहित ने तीसरी और चौथी गेंद पर सिक्स मारा। रोहित ने पांचवीं और यशस्वी ने आखिरी गेंद पर एक रन बनाया। 
अफगानिसतान - सुपर ओवर में अफागनिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज और गुलबदीन नायब आए। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मुकेश कुमार को गेंद थमाई। पहली गेंद पर गुलबदीन नायब रन आउट हुए। मोहम्मद नबी ने दूसरी गेंद पर सिंगल निकाला। गुरबाज ने तीसरी गेंद पर चौका मारा और चौथी पर एक लिया। नबी ने पांचवीं गेंद पर छक्को ठोका। अफगानिस्तान को आखिरी गेंद पर बाई के तीन रन मिले।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper