ईरान युद्ध के बीच भारत की बड़ी कूटनीति: अगले महीने दिल्ली में जुटेगा 'क्वाड', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी आएंगे

  • Share on :

नई दिल्ली। ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान के मध्यस्थता के लिए आगे आने पर भारत विदेश नीति पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि भारत इस युद्ध के दौरान भी होर्मुज के रास्ते से अपने टैंकरों को निकलवाकर एक तरह से अन्य देशों से ज्यादा सफल रहा है। वहीं भारत की नजरें अब नई दिल्ली में होने वाली क्वाड की बैठक पर है। इसमें अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो सहित अन्य देशों के विदेश मंत्री शामिल हो रहे हैं। अगल महीने मार्को रूबियो भारत की यात्रा करेंगे। इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिसरी अमेरिका पहुंचे हैं और उन्होंने क्वाड की बैठक को लेकर रूबियो के साथ चर्चा की।
मिसरी तीन दिन की यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं। उन्होंने और रुबियो ने 'वाइट हाउस' (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में मुलाकात कर खास तौर पर व्यापार, महत्वपूर्ण खनिज, रक्षा और 'क्वाड' पर विशेष ध्यान देते हुए द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जापान के अपने समकक्ष से बात की और दोनों देशों के सबंधों पर चर्चा की। जापान ने भी संकेत दिए हैं कि क्वाड की बैठक में विदेश मंत्री मोटेगी शामिल होंगे। हालांकि अब तक ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
कई महीनों की देरी के बाद नई दिल्ली में क्वाड की यह बैठक होने वाली है। बता दें कि क्वाड के जरिए भारत बड़ा पावर प्लेयर बनना चाहता है। चीन और अमेरिका की दुश्मनी लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा जापान और चीन के भी संबंध अच्छे नहीं हैं। ऐसे में इन समीकरणों का फायदा भारत को मिल सकता है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper