होर्मुज स्ट्रेट विवाद में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत; ईरान ने मित्र राष्ट्रों के जहाजों को दी रास्ता देने की मंजूरी
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों के बीच ईरान की ओर से इजरायल पर हमले भी हो रहे हैं। लेकिन, इसी बीच ईरान ने इंटरनेशन मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन (IMO) से होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के बारे में बहुत बड़ा संकेत दे दिया है। ईरान की ओर से दिए गए बयान के अनुसार अब भारत जैसे मित्र राष्ट्रों के जहाज वहां से बेधड़क गुजर सकते हैं।
ईरान की ओर से भारत जैसे मित्र देशों के लिए होर्मुज स्ट्रेट खोलने की बातें तब सामने आ रही हैं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से इसको लेकर दोबारा फोन पर बात की। फिर सोमवार और मंगलवार को क्रमश: लोकसभा और राष्ट्रसभा में उन्होंने यह बात दोहराई की 'होर्मुज का बंद होना भारत को स्वीकार्य नहीं'।
अब ईरान ने इंटरनेशन मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन को दिए बयान में साफ किया है कि 'अशत्रु जहाज' होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजर सकते हैं। अलबत्ता इसके लिए उसने कुछ शर्तें भी लगाई हैं, लेकिन फिर भी भारत का काम काफी आसान हो गया है। होर्मुज स्ट्रेट इलाके में इस वक्त 20 भारतीय झंडे वाले जहाज रह गए हैं। दो भारतीय एलपीजी टैंकर एक दिन पहले ही वहां से सुरक्षित निकले हैं, जिनपर 60 भारतीय नाविक सवार हैं।
साभार नवभारत टाइम्स

