चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन बनाएगा भारत, लद्दाख तक बिछेगी पटरी

  • Share on :

नई दिल्ली. भारत में रेलवे नेटवर्क को लद्दाख तक पहुंचाने की तैयारी चल रही है. इसके लिए बिलासपुर-मनाली-लेह रेलवे लाइन का प्रस्ताव तैयार किया गया है. करीब 489 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन पर समुद्र तल से 17,244 फीट (5,256 मीटर) की ऊंचाई पर एक रेलवे स्टेशन बनाने की योजना है.
अगर यह योजना जमीन पर उतरती है, तो भारत दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे स्टेशन का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकता है. फिलहाल यह रिकॉर्ड चीन के पास है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत करीब 1.31 लाख करोड़ रुपये है. हालांकि, अभी यह परियोजना योजना के स्तर पर है और निर्माण को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है.
लद्दाख में तांगलांग ला दर्रे के नीचे प्रस्तावित इस रेलवे स्टेशन की ऊंचाई 5,256 मीटर होगी. यह चीन के तांगगुला रेलवे स्टेशन से लगभग 188 मीटर ऊंचा होगा. चीन का तांगगुला स्टेशन चिंगहई-तिब्बत रेलवे लाइन पर स्थित है और इसकी ऊंचाई करीब 5,068 मीटर है. फिलहाल इसे दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन माना जाता है. अगर भारत की योजना पूरी होती है तो दुनिया में सबसे ऊंचाई पर रेलवे स्टेशन बनाने का रिकॉर्ड उसके नाम दर्ज हो जाएगा. यह अपने आप में भारतीय रेलवे के लिए बड़ी उपलब्धि होगी.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper