भारतीय बौद्ध महासभा अध्यक्ष संदीप पाटिल ने सीएमएचओ डॉ.मनोज हुरमाडे से की सौजन्य भेंट
पदाधिकारियों ने किया स्वागत
संदीप वाईकर बैतूल
बैतूल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर डॉ. मनोज हुरमाडे ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
इस अवसर पर दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया बैतूल (भारतीय बौद्ध महासभा ) के अध्यक्ष संदीप पाटिल के नेतृत्व में मार्गदर्शक राजेश भूमरकर, प्रदीप नागले, सतीश पाल सहित सामाजिक संगठन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। पदाधिकारियों की ओर से उन्हें गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया गया और स्वास्थ्य विभाग में उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया गया। भारतीय बौद्ध महासभा के अध्यक्ष संदीप पाटिल ने डॉ. हुरमाडे को शुभकामनाएं देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बेहतर कार्य की अपेक्षा जताई। भारतीय बौद्ध महासभा के उपाध्यक्ष रामा अतुलकर, धर्मदास दवंडे, कमलेश उबनारे, शिवकिशोर पाटिल, विनोद दवंडे, दिनेश पाटिल, दिनेश मानकर, अजय भूमरकर, ब्रजेश पाटिल सहित अन्य सदस्यों ने बधाई प्रेषित की है।