नेपाल को 23रन से हराकर सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम

  • Share on :

हांगझोऊ। एशियाई खेल 2023 में भारतीय क्रिकेट जीत ने विजयी आगाज किया है। अपने पहले मैच में भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया है। शीर्ष वरीयता वाली टीम होने के कारण भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलने का मौका मिला और टीम इंडिया ने नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 202 रन बनाए। इसके जवाब में नेपाल की टीम नौ विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी। भारत के लिए बल्ले से यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया और 49 गेंद में 100 रन की शानदार पारी खेली। गेंद के साथ रवि बिश्नोई और आवेश खान ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, भारत के लिए पहला मैच खेल रहे रवि साई किशोर ने फील्डिंग में रिकॉर्ड बनाया। 
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 202 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 100 रन का योगदान दिया। रिंकू सिंह ने 37, ऋतुराज और शिवम दुबे ने 25-25 रन बनाए। नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ने दो विकेट लिए। सोमपाल कामी और लामिछाने को एक विकेट मिला। इसके जवाब में नेपाल की टीम नौ विकेट खोकर 179 रन ही बना पाई। सबसे ज्यादा 32 रन दीपेंद्र सिंह ने बनाए। संदीप जोरा और कुशल मल्ला ने 29, कुशल भुर्तेल ने 28 और करण ने 18 रन का योगदान दिया। इस वजह से नेपाल की टीम भारत को टक्कर देने में सफल रही। भारत के लिए रवि बिश्नोई और आवेश खान ने तीन-तीन विकेट लिए। अर्शदीप को दो और आर साई किशोर को एक विकेट मिला।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की। यशस्वी और ऋतुराज की जोड़ी ने पावरप्ले में 63 रन जोड़ लिए। यशस्वी तेजी से रन बना रहे थे और 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, ऋतुराज अच्छी लय में नहीं थे। वह 23 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। दीपेंद्र सिहं ऐरी ने उन्हें रोहित के हाथों कैच कराया। तीसरे नंबर पर आए तिलक वर्मा 10 गेंद में दो रन बनाकर आउट हो गए। जितेश शर्मा भी पांच रन बनाकर चलते बने। शिवम दुबे ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर भारत का स्कोर 150 रन तक पहुंचाया। 
यशस्वी ने 48 गेंद में आठ चौके और सात छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। हालांकि, इसके बाद ही वह आउट हो गए। अंत में रिंकू सिंह और शिवम दुबे ने 22 गेंद में 52 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम का स्कोर चार विकेट पर 202 रन तक पहुंचाया। रिंकू सिंह 15 गेंद में चार छक्के और दो चौकों की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शिवम दुबे ने 19 गेंद में नाबाद 25 रन बनाए। नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ने दो और सोमपाल, संदीप ने एक-एक विकेट लिया।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper