दहशत में इंडोनेशिया: शक्तिशाली भूकंप के बाद मंडराया सुनामी का खतरा, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Share on :

नई दिल्ली. इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. मुल्क के पूर्वी हिस्से में स्थित टेर्नेट शहर के पास गुरुवार सुबह भूकंप के जोरदार झटकों से धरती कांप उठी. सुबह-सुबह आए 7.4 तीव्रता के इस भूकंप के बाद प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते तटीय इलाकों में रहने वाले लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए. 
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि गुरुवार तड़के पूर्वी इंडोनेशिया के समुद्र में 7.4 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया. इसके बाद, अमेरिका के एक मॉनिटरिंग सेंटर ने भूकंप के केंद्र से 1,000 किलोमीटर (621 मील) के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरों की आशंका जताते हुए चेतावनी जारी की.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper