क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ "MD" के साथ आरोपी गिरफ्तार

  • Share on :

 आरोपी के कब्जे से लगभग 12.87 ग्राम अवैध मादक पदार्थ "MD"  (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 1,30,000/- रुपए) जप्त ।
 आरोपी ने दोपहिया वाहन की डिक्की में छुपा कर रखा था मादक पदार्थ।
आरोपी ग्राफिक्स डिजाइनिंग का कार्य करता है एवं 12 वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है।
अपराध क्रमांक- 37/2026 ,   धारा-  8/22
घटना स्थल- गुलमर्ग कॉम्प्लेक्स सपना संगीता के पास इंदौर
आरोपी का नाम - 
मोहम्मद अजीम निवासी सदर बाजार इंदौर
जब्त माल का विवरण : - 12.87 ग्राम MD , 01 मोबाइल फोन व 01 दोपहिया वाहन कुल मश्रूका कीमत 2,50,000/- रुपए
घटना का विवरण :-   
आदित्य शर्मा
इंदौर। इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा  शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के गुलमर्ग कॉम्प्लेक्स सपना संगीता के पास सुनसान जगह पर एक व्यक्ति नीले सफेद रंग की एक्टिवा पर बैठा दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर हड़बड़ाने लगा गतिविधि से संदिग्ध लगने पर घेराबंदी कर रोका गया एवं पूछताछ करने पर कुछ का कुछ बताने लगा जिससे नाम पता पूछने पर मोहम्मद अजीम निवासी सदर बाजार इंदौर का होना बताया जिसकी विधिवत  तलाशी लेने पर एक्टिवा की डिक्की से  एक पारदर्शी पन्नी मिली जिसमें से 12.87 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD बरामद की गई। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
 पुलिस कार्यवाही -  
आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचना कबूला है । आरोपी से 12.87 ग्राम "MD"   जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 37/26 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper