आबकारी इंदौर की कार्यवाही - भवानी नगर में अवैध शराब का जखीरा जब्त, महिला आरोपी गिरफ्तार
कलेक्टर महोदय जिला-इंदौर , श्रीमान शिवम वर्मा जी के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा कंट्रोलर महोदय देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल व सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री सी के साहू जी के नेतृत्व में दिनांक-04/02/2026
वृत्त- भोई मोहल्ला में वृत- उप निरीक्षक त्रिअंबिका शर्मा * एवं टीम के द्वारा शहरी क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
आज की कार्यवाही में प्राप्त सूचना के आधार पर भवानी नगर स्थित अर्जुन पवार के रहवासी मकान की तलाशी लेने पर उसमें 03 पेटी में 150 पाव मसाला और एक पेटी में 24 पाव प्लेन देशी मदिरा 31.32 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त की । उक्त मदिरा की आरोपीया - ज्योति पति श्री अर्जुन पवार उम्र 32 साल निवासी -भवानी नगर , इंदौर के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत प्रकरण कायम किया । जब्त मदिरा की कुल कीमत =17700रुपए रही।
आज की कार्यवाही में आरक्षक श्री प्रमोद शेटे सुश्री निशा,अंकिता लोधवाल का सराहनीय योगदान रहा ।

