इंदौर में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 27 बल्क लीटर देशी शराब जब्त

  • Share on :

रेवती रेंज में आबकारी विभाग की कार्रवाई
पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग ने रेवती रेंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 27 बल्क लीटर देशी शराब और बिना नंबर प्लेट का टीवीएस जुपिटर स्कूटर जब्त किया है। जब्त शराब और वाहन की कुल अनुमानित बाजार कीमत 1 लाख 12 हजार 950 रुपये बताई गई है।
आबकारी विभाग के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वृत्त सांवेर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक जया मुजाल्दे की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान दोपहिया वाहन से एक पेटी मसाला देशी मदिरा और आरोपी के घर की तलाशी में दो पेटी प्लेन देशी मदिरा बरामद की गई।
मामले में आरोपी अंकित पिता श्याम आर्य के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देश तथा कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में मुख्य आरक्षक अंकिता लोधवाल और योगेश महोबिया का सराहनीय योगदान रहा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper