आबकारी इन्दौर की कार्यवाही

  • Share on :

इंदौर। कलेक्टर महोदय जिला- इन्दौर, श्रीमान् शिवम वर्मा जी  के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा * डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में आज दिनांक 04.05.2026 को वृत्त - बलदा कॉलोनी प्रभारी प्रियंका रानी चौरसिया की टीम के द्वारा वृत्त-बलदा कॉलोनी के क्षेत्र में सायंकालीन गश्त के दौरान *एकता नगर सब्जी के ठेले से अवैध मदिरा का विक्रय, पिपलिया पाला सर्विस रोड पर वाहन द्वारा व अवैध मदिरा परिवहन एवं अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही की गई ।
आज की कार्यवाही में दो प्रकरण कायम किए 
एक दोपहिया वाहन  जुपिटर स्कूटर क्रमांक MP09-DZ-7729  से अवैध मदिरा परिवहन कर ले जाई जा रही प्लास्टिक की सफेद बोरियों में और गाड़ी की डिक्की में 75 पाव देशी प्लेन मदिरा (कुल 13.5 बल्क लीटर) बरामद की गई। 
बरामद मदिरा को वाहन सहित जप्त कर आरोपी प्रदीप पिता हरि जादव उम्र 26वर्ष, जाति - बंजारा, निवासी राहुल गांधी नगर जिला - इन्दौर के  विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया। मदिरा व वाहन का कुल बाज़ार मूल्य लगभग  90625/- रुपए है। 
दूसरा आरोपी अजय पिता उमेश उम्र 30 वर्ष एकता नगर जिला इंदौर सब्जी के ठेले से अवैध मदिरा  विक्रय के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1 )क के तहत प्रकरण पंजीबद किया गया मदिरा का बाजार मूल्य 9540/-रुपए
 दोनों प्रकरण में कुल जपती मूल्य 100165/- प्रकरण में विवेचना जारी है।
आज की कार्यवाही में आबकारी  आरक्षक कैलाश अखंड,संगीता यादव सराहनीय योगदान रहा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper