इंदौर अग्निकांड: जिसे मासूम का शव समझकर किया पोस्टमार्टम, वह निकला 'सोफे का फोम'

  • Share on :

इंदौर। आठ लोगों की दर्दनाक मौत वाले इंदौर अग्निकांड में एक बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस जिसे बच्चे का शव समझ कर पोस्टमार्टम के लिए ले गई थी, असल में वह सोफे का फोम निकला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह सनसनीखेज लापरवाही उजागर हुई, जिससे जांच प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
इंदौर में हुए भयावह अग्निकांड में पुलिस की लापरवाही के कारण एक चौंकाने वाला सच सामने आया है। 8 लोगों की दर्दनाक मौत वाले इस हादसे में पुलिस जिस जली हुई वस्तु को मासूम बच्चे का शव मानकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई थी, वह दरअसल सोफे का जला हुआ फोम निकला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद यह सनसनीखेज गलती उजागर हुई, जिससे जांच प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
डॉक्टरों द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले 8 साल के तनय के शरीर का केवल एक पैर ही बरामद हो सका है, जबकि धड़ और सिर चार दिन बाद भी नहीं मिल पाए हैं। इस खुलासे के बाद फोरेंसिक टीम ने एक बार फिर दुर्घटनाग्रस्त मकान का रुख किया है और मलबे में बच्चे के शेष अंगों की तलाश तेज कर दी है। रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी की भी मौत करंट लगने से नहीं हुई, बल्कि जहरीले धुएं और आग की लपटों में झुलसने से सभी ने दम तोड़ा।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper