इंदौर आईडीए बोर्ड का कार्यकाल भी समाप्त

  • Share on :

इंदौर। प्रदेश सरकार के फैसले के बाद इंदौर विकास प्राधिकरण बोर्ड का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। दो साल ढाई महीने तक अध्यक्ष रहे जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि वे अपने कार्यकाल से संतुष्ट हैं और इंदौर के विकास के लिए हमेशा सहयोग देंगे।
चावड़ा इंदौर संभाग के संगठन मंत्री की भूमिका में लंबे समय तक रहे। इसके बाद उन्हें आईडीए अध्यक्ष बनाया गया। सरकार ने राजनीतिक संचालक मंडल में सभी पदों पर नियुक्ति नहीं की। सिर्फ गोलू शुक्ला को आईडीए उपाध्यक्ष बनाया, लेकिन विधानसभा चुनाव में तीन नम्बर से टिकट मिलने के बाद उन्होंने भी पद से इस्तीफा दे दिया था।
चावड़ा ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि इंदौर के विकास की योजनाएं जनप्रतिनिधियों, जिम्मेदार संस्थाओं, गणमान्य नागरिकों से चर्चा के बाद बनी और उसे मूर्त रूप दिया। शहर में फ्लाईओवर, स्टेशन, नई स्कीमों के जो काम जारी है। वे समय सीमा में पूरे होंगे। जनता ने प्रदेश में जिस भाजपा सरकार को चुना है, वह लगातार विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper