इंदौर नगर निगम की कार्रवाई, दलाल बाग में सेप्टेज प्रबंधन शुल्क के रूप में वसूले ₹1 लाख
स्वच्छता अभियान के तहत जैन धर्म प्रभावना समिति पर कार्रवाई, स्वच्छता बनाए रखने की अपील
पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर आयुक्त प्रखर सिंह के निर्देशानुसार शहर में स्वच्छता अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दलाल बाग में चातुर्मास के दौरान दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति द्वारा आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में सेप्टेज वेस्ट मटेरियल के निपटान को लेकर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की।
क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सेप्टेज वेस्ट मटेरियल के निपटान का मामला सामने आने पर क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कर्मेंद्र जांगिड़ एवं पंकज सिंह राठौर की टीम ने समिति से टैंक सफाई एवं सीवेज निपटान सहित सेप्टेज प्रबंधन शुल्क के रूप में 1 लाख रुपये की राशि वसूल की।
नगर निगम की टीम ने समिति के पदाधिकारियों से भविष्य में स्वच्छता नियमों का पालन करने और परिसर में स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की।

