इंदौर में पुलिस का एक्शन: जिला बदर बदमाश दबोचा, शहर में घुसते ही धराया

  • Share on :

पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख जारी है। इसी कड़ी में थाना छत्रीपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर घोषित शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी कृष्णा उर्फ किन्ना (22 वर्ष), जो कि सम्राट नगर का निवासी है, जिला बदर होने के बावजूद चोरी-छिपे शहर में घुस आया था। पुलिस को जैसे ही इसकी भनक लगी, तुरंत जाल बिछाया गया और आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में करीब एक दर्जन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद वह कानून को ठेंगा दिखाकर दोबारा इंदौर में सक्रिय होने की फिराक में था।
पुलिस ने साफ कर दिया है कि शहर में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने पर आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव और उनकी टीम की सतर्कता और तेजी से काम करने की अहम भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper