महिला अपराधों की उत्कृष्ट विवेचना पर इंदौर की उपनिरीक्षक अंजलि श्रीवास्तव को पीएचक्यू भोपाल में तृतीय पुरस्कार

  • Share on :

महिला संबंधी अपराधों की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मध्य प्रदेश स्तर पर इंदौर की उपनिरीक्षक अंजलि श्रीवास्तव, थाना बाणगंगा, जिला इंदौर को पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) भोपाल में सम्मानित किया गया। प्रदेश भर के सभी जिलों में महिला अपराधों की विवेचना में सराहनीय कार्य करने पर उन्हें तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक अंजलि श्रीवास्तव को 3000 रुपये की नकद राशि तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और सूझबूझ से मामलों की निष्पक्ष और प्रभावी विवेचना संभव हो सकी है।
उनकी इस उपलब्धि से इंदौर पुलिस और पूरे जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। पुलिस विभाग के अधिकारियों और साथियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने की कामना की

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper