इंदौर सम्राट दंगल 19 अप्रैल को, अमन पहलवान और मोहित कुंदु के बीच होगी मुख्य कुश्ती
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। शहर में पारंपरिक खेल कुश्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंदौर सम्राट दंगल का भव्य आयोजन 19 अप्रैल 2026, रविवार को किया जा रहा है। यह आयोजन दोपहर 3:00 बजे से कुम्हारखाड़ी कुश्ती स्टेडियम, बाणगंगा, इंदौर में आयोजित होगा।
श्री बलभीम व्यायामशाला बाणगंगा के तत्वावधान में आयोजित यह दंगल स्वर्गीय द्वारका प्रसाद जी पाल, गोपाल पहलवान, टोटेलाल जी ठाकुर एवं बहादुर सिंह जी ठाकुर की स्मृति में किया जा रहा है।
दंगल का मुख्य आकर्षण अमन पहलवान और मोहित कुंदु के बीच होने वाली रोमांचक कुश्ती रहेगी, जिसे देखने के लिए शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के कुश्ती प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन के संरक्षक अर्जुन जी ठाकुर पहलवान हैं, जबकि धीरज जी ठाकुर पहलवान मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही दीपु यादव जी और बंटी खलीफा आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
इस दंगल में प्रदेश एवं देश के विभिन्न हिस्सों से आए कई नामी पहलवान भाग लेंगे, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पारंपरिक खेल का आनंद लें और पहलवानों का उत्साहवर्धन करें।

