घायल हिरण को उपचार के लिए भेजा

  • Share on :

बालोतरा जिला ब्यूरो सुमेर दाधीच की रिपोर्ट 
बालोतरा जिले के खोखसर गांव में आज सुबह एक हिरण अपनी मस्ती में बैठा था तब कुत्ते ने देख लिया तो हिरण की मस्ती कुत्ते को पसंद नहीं आई और सीधा हमला कर दिया जिससे हिरण गंभीर घायल हो गया खून से लथपथ हो गया इस बीच कुत्ते की ओर हिरण की आवाज सुन कर वन्य जीव प्रेमी दिलीप दाधीच और भंवर हुड्डा ने बीच बचाव कर हिरण को कुत्ते से बचाया और वन विभाग टीम को सूचित कर बुलाया गया टीम पहुंचने तक दोनों वन्यजीव प्रेमी हिरण के पास ही बैठे रहे टीम के आने के बाद टीम को सुपुर्द कर वहा से निकले।
ग्रामीणजनो का कहना है कि यहां पर आवारा कुत्तों का झुंड है जो आए दिन किसी ना किसी वन्य जीव पर हमला कर अपना शिकार बना देते है, हिरण प्यासे पानी के लिए भटकते है पर उनको पानी तो मिलता है या नहीं पर अपनी मौत का शिकार जरूर हो जाते है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper