अंतरराष्ट्रीय: होंडुरास के तटीय इलाके में खूनी संघर्ष; बागान में १९ श्रमिकों और गैंग-विरोधी अभियान पर निकले ६ पुलिसकर्मियों की मौत
होंडुरास के तटीय इलाके में बंदूकधारियों के दो हमलों में छह पुलिस अधिकारियों सहित 25 लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लोक अभियोजक कार्यालय के प्रवक्ता यूरी मोरा के अनुसार, पहली घटना उत्तरी होंडुरास के ट्रूजिलो नगर पालिका में एक बागान में हुई जहां कम से कम 19 श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
होंडुरास के तटीय इलाके में बृहस्पतिवार को बंदूकधारियों के दो हमलों में छह पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम 25 लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लोक अभियोजक कार्यालय के प्रवक्ता यूरी मोरा के अनुसार, पहली घटना उत्तरी होंडुरास के ट्रूजिलो नगर पालिका में एक बागान में हुई जहां कम से कम 19 श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संसाधनों से समृद्ध यह क्षेत्र दशकों से कृषि संघर्ष का केंद्र रहा है।
अंतर-अमेरिकी मानवाधिकार आयोग ने पहले भी इस क्षेत्र के कुछ कार्यकर्ताओं के लिए एहतियाती उपाय सुझाए थे जिन्हें पर्यावरण और भूमि अधिकारों की रक्षा को लेकर अपने कार्यों के कारण धमकियों का सामना करना पड़ा था। दूसरी घटना ग्वाटेमाला सीमा के पास कॉर्टेस विभाग के ओमोआ नगर पालिका में हुई जहां हमलावरों ने पुलिस पर गोलीबारी की। इस घटना में एक वरिष्ठ अधिकारी सहित छह पुलिसकर्मी मारे गए। पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी गिरोह-विरोधी अभियान पर तैनात थे और हमलावरों ने राजधानी तेगुसिगल्पा से ओमोआ जाते समय उन पर हमला किया गया।
साभार प्रभासाक्षी

