ईरान का दावा- अमेरिकी हमले में 5 नागरिकों की मौत; होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध के मुहाने पर दुनिया

  • Share on :

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में 18 दिन के सीजफायर के बाद तनाव फिर बढ़ गया है. UAE में ईरानी ड्रोन अटैक, बहरीन में रेड अलर्ट और होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. ईरानी मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान की ओर सामान ले जा रही दो नागरिक नौकाओं को निशाना बनाया है. ईरान का कहना है कि ये आईआरजीसी की स्पीडबोट्स नहीं बल्कि आम मालवाहक नौकाएं थीं, जिनमें सवार 5 नागरिकों की मौत हो गई है. 
दूसरी तरफ, अमेरिका ने इन दावों पर चुप्पी साधते हुए होर्मुज स्ट्रेट के जरिए वाणिज्यिक जहाजों को निकालने का अभियान तेज कर दिया है. अमेरिकी सेना के मुताबिक, दो अमेरिकी फ्लैग वाले जहाजों ने सफलतापूर्वक इस जलमार्ग को पार कर लिया है. 
अमेरिका ने ईरान के उस दावे को भी सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि उसने एक अमेरिकी नौसैनिक जहाज पर हमला किया है. अमेरिकी अधिकारियों ने इसे पूरी तरह 'मनगढ़ंत' बताया है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper