ईरान ने खारिज किया ट्रंप का दावा—'कहीं नहीं जा रहे हमारे यूरेनियम भंडार'; होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी उलझे बयान

  • Share on :

तेहरान। ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार ऐसे दावे करते हैं कि एक ही दिन बाद उन्हें यूटर्न लेना पड़ता है। डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ही दावा किया कि ईरान उन्हें अपने यूरेनियम भंडार सौंपने को तैयार है। शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। ईरान ने कहा, हमरे यूरेनियम के भंडार कहीं नहीं जा रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिया कि अमेरिका और ईरान के बीच प्रत्यक्ष वार्ता का दूसरा दौर इस हो सकता है। उन्होंने समाचार पोर्टल 'एक्सियोस' को टेलीफोन पर दिए एक संक्षिप्त साक्षात्कार में कहा, "ईरान वार्ता करना चाहता है। वे समझौता करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि बैठक संभवतः इस सप्ताहांत हो सकती है।'
ट्रंप ने शुक्रवार को यह दावा किया कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को स्थायी रूप से खुला रखने पर सहमत हो गया है। उन्होंने इसे वैश्विक ऊर्जा प्रवाह को स्थिर करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया दो सप्ताह के युद्धविराम के नौवें दिन ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर कभी बंद न करने पर सहमत हो गया है। अब इसे दुनिया के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जायेगा।'
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper