ईरान का 'शतरंज' बनाम अमेरिका का 'फुटबॉल': THAAD सिस्टम नष्ट, बेरूत पर इजरायल की भीषण बमबारी

  • Share on :

नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज आठवां दिन है. हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के पहले हफ्ते में अमेरिकी बलों ने 3,000 से अधिक टारगेट्स पर हमला किया है. अब अमेरिकी सेना मिडिल ईस्ट में तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात करने की तैयारी कर रही है.
अमेरिका और इजरायल की ईरान संग जंग का आज 8वां दिन है. बीते सात दिन भी युद्ध में मिसाइल और बम रॉकेट से हमले की रफ्तार तेज है. अब सवाल है कि युद्ध को भी डील की तरह देखने वाले डोनाल्ड ट्रंप क्या ईरान को पढ़ने में भूल कर गए हैं. क्योंकि अमेरिका भले ही युद्ध को फुटबॉल मैच की तरह देख रहा हो लेकिन ईरान शतरंज के खेल की तरह जंग की लंबी तैयारी करके बैठा है.
ईरान ने जॉर्डन में तैनात अमेरिका के टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) सिस्टम को नष्ट कर दिया है. वहीं अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी सेना मिडिल ईस्ट में तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात करने की तैयारी कर रही है.
ईरान ने हाल ही में इजरायल पर सीमित संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. हमले के दौरान मध्य इजरायल में सायरन बजने लगे. प्रारंभिक सैन्य आकलन के अनुसार, दागी गई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
शुक्रवार को लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में जोरदार विस्फोट हुए. इजरायल ने बेरूत पर भारी बमबारी की है. इजरायली सेना के मुताबिक, रातभर में 26 चरणों में हवाई हमले किए, जिनमें हिज़्बुल्लाह के कमांड सेंटर और हथियार भंडारण ठिकानों को निशाना बनाया गया.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper