ईरान की नई घेराबंदी: दुनिया की तेल लाइफलाइन पर 'टोल' वसूलेगा तेहरान, रियाल में होगा भुगतान

  • Share on :

तेहरान। ईरान की संसद की सुरक्षा समिति ने होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन से जुड़ी एक बड़ी योजना को हरी झंडी दे दी है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस योजना के तहत इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स (टोल) वसूला जाएगा।
IRIB के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के एक सदस्य ने बताया कि इस योजना को आधिकारिक तौर पर मंजूरी मिल गई है। इसमें कई मुख्य बातों पर ध्यान दिया गया है। इनमें जलडमरूमध्य की सुरक्षा व्यवस्था, जहाजों की सुरक्षा, पर्यावरण का बचाव और पैसों के लेन-देन के नियम शामिल हैं। खास बात यह है कि जहाजों को टैक्स का भुगतान ईरान की मुद्रा रियाल में करना होगा।
इस नई योजना में अमेरिका और इस्राइल के जहाजों के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, उन देशों के जहाजों को भी यहां से गुजरने की अनुमति नहीं मिलेगी जो ईरान के खिलाफ एकतरफा प्रतिबंधों में शामिल हैं। यह योजना इस क्षेत्र में ईरान और उसकी सेना की ताकत को और मजबूत करती है। इस रास्ते के लिए कानूनी ढांचा तैयार करने में ईरान ओमान की मदद लेगा।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इस्राइल गठबंधन के बीच संघर्ष चल रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। दुनिया भर में होने वाली तेल की सप्लाई का एक बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से होकर जाता है। ईरान इस रास्ते पर अपना पूरा नियंत्रण करना चाहता है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper