अमेरिका से तनाव के बीच बोला ईरान: 'जमीन, हवा और समंदर में कुचलने वाला देंगे जवाब'
नई दिल्ली. अमेरिका और ईरान के बीच करीब छह महीने से जारी संघर्ष के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बताने और इतिहास के सबसे कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने के ऐलान के बाद तनाव चरम पर पहुंच गया है. ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने जमीन, समुद्र, हवा, वायु रक्षा और साइबर स्पेस में तैयार रहते हुए अमेरिका के नए खतरों का कड़ा जवाब देने की घोषणा की है. ये नया विवाद रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बाधित होने और वैश्विक तेल की बढ़ती कीमतों के बीच बढ़ा है.
ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने स्पष्ट किया है कि तेहरान कई मोर्चों पर एक साथ अमेरिकी कार्रवाई का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है.
उन्होंने कहा कि जमीन, समुद्र, हवा, वायु रक्षा और साइबर स्पेस में मुस्तैद रहकर ईरानी सेना दुश्मन के नए खतरों का कुचलने वाला और दर्दनाक जवाब देगी. हालांकि, 6 महीने लंबे संघर्ष में ईरान की अर्थव्यवस्था और पारंपरिक सैन्य क्षमताओं को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन उसके पास अब भी मिसाइल और ड्रोन क्षमताएं मौजूद हैं.
साभार आज तक

