शहर को सुन्दर और स्वच्छ बनाए रखने की जवाबदारी हर नागरिक की- सिएमओ

  • Share on :

रिपोर्ट-प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती आशा भंडारी ने जमुआ एवं कोटमा स्थित कचरा प्रसंस्करण केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कचरे की अव्यवस्थित स्थिति पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि डंपिंग ग्राउंड पर आधुनिक मशीनों के माध्यम से कचरे की वैज्ञानिक तरीके से छंटाई की समुचित प्रबंधन किया जाए। रेमेडिएशन प्रक्रिया के अंतर्गत प्लास्टिक, धातु एवं अन्य पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को अलग कर अधिकृत रिसाइक्लिंग इकाइयों को भेजा जा रहा है, जबकि अनुपयोगी अवशेषों का सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा।
सीएमओ ने न्यू बस स्टैंड एवं अमृत 2.0 योजना अंतर्गत पुरानी बस्ती तथा जिला चिकित्सालय के पास निर्माणाधीन पानी टंकी का निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि वे घरों में गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण अनिवार्य रूप से करें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें, ताकि भविष्य में लेगेसी वेस्ट जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के पुनीत त्रिपाठी, शरद द्विवेदी, मोतीलाल सिंह, अनिल महोबिया एवं हरिओम तोमर उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper