जैन सोशल ग्रुप आइकॉन का ‘बैक टू चाइल्डहुड’ आयोजन, 90 के दशक के खेलों से ताज़ा हुई बचपन की यादें

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
झाबुआ। जैन सोशल ग्रुप आइकॉन द्वारा निजी गार्डन में आयोजित ‘बैक टू चाइल्डहुड’ कार्यक्रम में सदस्यों ने 90 के दशक के लोकप्रिय खेलों के साथ अपने बचपन की सुनहरी यादों को फिर से जीवंत किया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और पारिवारिक माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत सदस्यों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने के साथ हुई। पारिवारिक माहौल में सभी ने एक-दूसरे के साथ भोजन का आनंद लिया। इसके पश्चात नवकार मंत्र के मंगलाचरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। मेलोडी मास्टर  टीम के कप्तान नितेश–मोनिका कोठारी, 
 रसना रॉकर्स के कप्तान रौनक–नेहा घोड़ावत तथा पॉपपिंस पिरेट्स के कप्तान अक्षय–आयुषी भंडारी रहे।
कार्यक्रम में बचपन की यादों को ताज़ा करने वाले कई रोचक एवं मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। तोल मोल के बोल’ गेम का संचालन निक्की एवं पीयूष जैन ने किया। चाइल्डहुड रिवाइंड गेम संचित एवं शैलू बाबेल ने कराया। ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ गेम का संचालन अंकित एवं निधि रुनवाल ने किया, जबकि माय मिस्ट्री रूम गेम प्रयास एवं सुहानी बाबेल द्वारा संचालित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ खेलों में भाग लिया।
रोमांचक मुकाबलों के बाद मेलोडी मास्टर टीम विजेता रही। विजेता टीम के सभी सदस्यों को गिफ्ट हैम्पर प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पूरे कार्यक्रम का प्रभावी संचालन शैलू बाबेल ने किया। स्कोरिंग का दायित्व श्रीमती चंचल पीतलियाँ एवं सोनाली जैन ने निभाया।
आयोजन को सफल बनाने में गौरव जैन, विराट पीतलिया का विशेष योगदान रहा। एडवाइजरी टीम के नीरज गादिया, जय भंडारी एवं दिनेश रुनवाल ने अपने मार्गदर्शन से कार्यक्रम को सफल बनाया।
अंत में सचिव अंकित एवं निधि रुनवाल ने आभार व्यक्त किया। ग्रुप अध्यक्ष संचित एवं शैलू बाबेल ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी स्नेह, एकता और पारिवारिक जुड़ाव को और अधिक मजबूत बनाते हैं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper