जमना ऑटो इंडस्ट्रीज़ द्वारा किया गया निःशुल्क सामुदायिक महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
ब्यूरो चीफ दिव्यानंद अर्गल
मालनपुर :- मालनपुर क्षेत्र में संचालित जमना ऑटो इंडस्ट्रीज द्वारा विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में निशुल्क सामुदायिक महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आंगनवाड़ी केन्द्र ,ग्राम सिंधवारी मैं किया गया । शिविर में डॉ.नेहा शुक्ला (MD ),डॉ.अर्चना जैन ने महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दवाइयां दी गई इसके अतिरिक्त डॉ.आशीष राजपूत एवं डॉ.पवन सोनी ने सामान्य रोग संबंधी एवं नेत्र सम्बंधी परीक्षण एवं परामर्श किया , इस शिविर में गाँव के किशोरियों ,महिला एवं गर्भवती महिलाओं ने शिविर का लाभ लिया ।इस शिविर का आयोजन जमना ऑटो (जी एम,एच.आर.) एन. एम. कयृ.शमशी जी के मार्गदर्शन में किया गया ,कैंप में डिप्टी मैनेजर महेंद्र सिंह, डॉ॰ राजेश शाक्य (इं.मेडिकल ऑफ़िसर ,जमना आटो ), अरुणेश भदौरिया , सेफ्टी मैनेजर अभिषेक पांडेय,रामरतन ,प्रेमनारायण , सुनील ने कैंप में सहयोग किया। इस अवसर पर मेडिकल टीम से नीलम दीक्षित ,कार्यक्रम अधिकारी अच्छेंद्र सिंह कुशवाह का सहयोग सराहनीय रहा, इसके अतिरिक्त महिलाओं का प्रशिक्षण एवं सम्मान कार्यक्रम , नुक्कड़ नाटक ,मंडी हाउस देहली की टीम द्वारा ग्राम मालनपूर , हायर सेकेंडरी स्कूल मालनपुर एवं कंपनी परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया है जिसके द्वारा महिला सशक्तिकरण ,बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया इस अवसर पर समस्त कंपनी कर्मचारी , मालपुर वासियों एवं स्कूल के बच्चों व शिक्षक दीपा भदौरिया जी ने कार्यक्रम की सराहना की ।

