जापान में हाई अलर्ट: उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल, प्रधानमंत्री कार्यालय की क्राइसिस मैनेजमेंट टीम एक्टिव

  • Share on :

नई दिल्ली. जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार यानी 8 अप्रैल 2026 को अचानक इमरजेंसी अलर्ट जारी किया. अलर्ट में कहा गया कि उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल दाग दी है. जापान सरकार ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए सभी संबंधित विभागों को एक्टिव कर दिया है. 
उत्तर कोरिया पिछले कई महीनों से लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहा है. ये परीक्षण जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गए हैं. जापान की सरकार ने कहा कि मिसाइल की दिशा, ऊंचाई और दूरी की जानकारी इकट्ठा की जा रही है. अभी तक कोई नुकसान होने की खबर नहीं है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
जापान उत्तर कोरिया की मिसाइल गतिविधियों को बहुत गंभीरता से लेता है. जब भी उत्तर कोरिया मिसाइल दागता है, जापान का प्रधानमंत्री कार्यालय तुरंत इमरजेंसी अलर्ट जारी करता है. इस अलर्ट का मतलब है कि सरकार की क्राइसिस मैनेजमेंट टीम तुरंत एक्टिव हो जाती है.
सभी मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियां रीयल-टाइम में जानकारी इकट्ठा करती हैं. जनता को अपडेट देती हैं. जापान की सरकार ने कहा कि मिसाइल जापान के क्षेत्र में नहीं गिरी है, लेकिन फिर भी पूरे देश में सतर्कता बढ़ा दी गई है. प्रधानमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सूचना को समय पर और सही तरीके से जनता तक पहुंचाएं.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper