जेडी वेंस बोले- हमने दे दिया 'बेस्ट ऑफर', ईरान ने अमेरिकी मांगों को बताया 'फालतू'

  • Share on :

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चली वार्ता 21 घंटे के बाद बेनतीजा ही समाप्त हो गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि वार्ता को लेकर एक अच्छी तो एक बुरी खबर है। उन्होंने कहा, अच्छी खबर यह है कि दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर वार्ता हुई। बुरी खबर यह है कि बिना किसी समझौते के ही वह पाकिस्तान से वापस जा रहे हैं। उन्होंने इतना जरूर कहा कि ईरान को फाइनल और बेस्ट ऑफर दे दिया गया है और अब मानना या ना मानना उसके ऊपर है। वहीं ईऱान ने कहा कि 'फालतू की मांगों' की वजह से वार्ता सफल नहीं हो पाई।
ईरान के सरकारी प्रसारक ने टेलिग्राम पर बताया, राष्ट्र हितों और ईरान के लोगों के अधिकारों के लिए इस्लामाबाद में ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका के साथ 21 घंटे तक बात की। ईरान के प्रतिनिधिमंडल के सकारात्मक रुख के भा भी अमेरिका की तरफ से बेवजह की मांगें रखी गईं। इसीलिए वार्ता में अवरोध पैदा हो गया और वार्ता बिना किसी परिणाम के खत्म हो गई। जेडी वेंस की प्रेस वार्ता के कुछ देर बाद ही यह बयान जारी किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इतना रास्ता जरूर खुला रखा है कि उनके प्रस्ताव को अगर ईरान मानता है तो कोई सकारात्मक परिणाम अब भी निकल सकता है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper