आबकारी विभाग झाबुआ द्वारा ग्राम कयडावद बड़ी से लाखों रुपये मूल्य की अवैध शराब जप्त

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
 झाबुआ जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता इंदौर संभाग इंदरसिंह जामोद के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया के निर्देशन में दिनांक 24 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कयडावद बड़ी के तीतरिया फलिया क्षेत्र में कार्रवाई की गई। आबकारी दल द्वारा संदिग्ध मकान की विधिवत तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध विदेशी मदिरा बरामद की गई।

कार्रवाई के दौरान मैजिक मोमेंट वोडका की 52 पेटी, लंदन प्राईड व्हिस्की की 20 पेटी, लंदन प्राईड वोडका की 20 पेटी तथा रॉयल स्टेग व्हिस्की की 22 पेटी सहित कुल 114 पेटी विदेशी मदिरा जप्त की गई। जप्त मदिरा की कुल मात्रा 984.96 बल्क लीटर एवं अनुमानित बाजार मूल्य 11 लाख 50 हजार 80 रुपये आंका गया है।

मौके से आरोपी रमण पिता जोगड़ा डामोर, निवासी ग्राम कयडावद बड़ी फरार हो गया। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी महादेव सोलंकी के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक अकलेश सोलंकी द्वारा की गई। कार्रवाई में आबकारी विभाग के श्रीराम शर्मा, सोहन नायक, पवन गाडरिया, विजय चौहान, वाहन चालक दीपक एवं बहादुर का विशेष योगदान रहा।

आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper