झाबुआ पुलिस ने बामनझीरी मोड़ पर हुए अंधेकत्ल का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
झाबुआ। फरियादी ईश्वर पारगी निवासी चंवरापाड़ा द्वारा बताया कि उसका भाई शांतु पारगी दिनांक 17.05.2026 को लापता हो गया है। काफी तलाश करने पर भी नहीं मिला। दिनांक 18.05.2026 को शांतु पारगी का शव बामनझीरी क्षेत्र से बरामद हुआ, जिसके चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। जिस पर से पुलिस द्वारा मर्ग कमांक 35/2026 दर्ज कर जांच में लिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 239/2026 धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं एसडीओपी पेटलावद अनुरक्ति साबनानी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर जांच की गई।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक घटना वाले दिन अपने मित्र दिनेश उर्फ दितिया मोरी निवासी चंवरापाड़ा के साथ देखा गया था। घटनास्थल से मिले शराब के क्वार्टर, पानी की बोतल एवं अन्य भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का संदेह आरोपी पर गहराया।

दिनांक 23.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी दिनेश मोरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसकी गैरमौजूदगी में उसके घर आता-जाता था, जिससे वह नाराज रहता था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने शराब पार्टी के बहाने मृतक को सुनसान स्थान पर ले जाकर टामी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया, सउनि. प्रहलादसिंह चुंडावत, प्रआर 71 विजेन्द्र यादव, आरक्षक 677 हर्ष केमा, आरक्षक 527 अनिल अमलियार, आरक्षक 623 मोतीलाल, आरक्षक कान्तीलाल पारंगी, आरक्षक 303 विकास, आरक्षक 164 वेरसिंह, आरक्षक 259 राजेन्द्र परिहार, आरक्षक 336 राहुल मुझाल्दा, आरक्षक 147 रविन्द्र बर्डे एवं साइबर सेल टीम की विशेष भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper