झारखंड में परीक्षा धांधली पर कसता शिकंजा: JPSC मामले में ED ने दर्ज की ECIR, सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज छात्रों का हल्ला बोल

  • Share on :

रांची। जेपीएससी 14वीं की प्रारंभिक परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं में धांघली की जांच में ईडी की एंट्री हो गई है। ईजी ने सीआईजी में दर्ज एफआईआर संख्या 16/26 के आधार पर ईसीआईआर दर्ज कर ली है। ईडी जांच के दायरे में आर्थिक लेन-देन से जुड़े पहलुओं और संभावित मनी ट्रेल आ सकती है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, जेएमएससी सीजीएल परीक्षा के मामले में भी आगे ईडी जांच होगी। इस केस में अलग से ईसीआईआर दर्ज हो सकती है। सीजीएल को लेकर सीआईडी में दो और रांच पुलिस में भी केस दर्ज है। दूसरी ओर सोमवार को छात्रों ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। इसे देख सुरक्षा सख्त कर दी गई है।
गौरतलब है कि जेपीएसएसी पीटी में कथित गड़बड़ी को लेकर अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच सीआईडी कर रही है। मामले में आयोग के अध्यक्ष रहे एल ख्यांग्ते से चार बार पूछताछ हो चुकी है। ईजी की एंट्री के बाद अब मामले की जांच का दायरा और बढ़ने की संभावना है।
इधर, छात्रों के प्रस्तावित आंदोलन को टालने के लिए सरकार और छात्रों के बीच लगातार तीन दिनों तक मैराथन वार्ता हुई। सरकार की ओर से कई मांगों पर सहमति जताने के बावजूद वार्ता अंतिम रूप से सफल नहीं हो सकी। सरकार के अनुसार छात्रों की प्रमुख मांगें जांच, संदिग्ध परीक्षाओं को रद्द करने और परीक्षा व्यवस्था में सुधार से जुड़ी थीं। मंत्री सुदिव्य सोनू ने प्रेस वार्ता में कहा कि 14वीं जेपीएससी मामले में कार्रवाई हुई है और कई लोगों को हिरासत में भेजा गया है। आयोग के सदस्यों के इस्तीफे भी हुए हैं। मामले के तथ्य सामने आने के बाद सरकार ने तय किया है कि सीआईडी जांच के साथ ईडी से भी जांच का आग्रह किया जाएगा। इस संबंध में ईडी को पत्र भेजने की बात मंत्री ने कही।
रांची। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने पर सहमति नहीं बनने से नाराज छात्र संगठनों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। इसे देख सुरक्षा सख्त कर दी गई है। घेराव को लेकर छात्र संगठनों का कहना है कि यह मार्च शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा। इधर, छात्रों के घेराव को देख रांची के कई स्कूलों ने सोमवार छुट्टी की घोषणा की है। वहीं कई स्कूलों में जल्द छुट्टी दे दी जाएगी।
साभार लाइव हिन्दुस्तान 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper