जो रूट ने भारत के खिलाफ नाबाद शतक जड़ तोड़ा शिवनारायण चंद्रपॉल का 11 साल पुराना रिकॉर्ड

  • Share on :

नई दिल्ली। इंग्लैंड के सबसे अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने भारत के खिलाफ रांची टेस्ट में नाबाद शतकीय पारी खेल इतिहास रच दिया है। रूट चौथे टेस्ट की पहली पारी में 122 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी के दम पर इंग्लैंड 353 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा। पहले दिन लंच ब्रेक तक मेहमानों ने अपने 5 विकेट 112 के स्कोर पर ही खो दिए थे, उस समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लिश टीम 200 के अंदर ही सिमट जाएगी, मगर फिर रूट ने फोक्स और रॉबिंसन के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
जो रूट इसी के साथ भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा नाबाद टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। चंद्रपॉल ने 1994 से 2013 के बीच भारत के खिलाफ 4 नाबाद शतकीय पारी खेली थी। वहीं रूट का यह भारत के खिलाफ 5वा नाबाद शतक है। 
भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले खिलाड़ी-
जो रूट- 5
शिवनारायण चंद्रपॉल- 4
गैरी सोबर्स- 4
बर्ट सटक्लिफ- 3
वहीं जो रूट ने एक देश के खिलाफ सबसे अधिक नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में एलन बॉर्डर और स्टीव वॉ जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली है। इन तीनों ही खिलाड़ियों के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक देश के खिलाफ सबसे अधिक 5 नाबाद शतकीय पारी खेलने का रिकॉर्ड है।
एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक नाबाद टेस्ट शतक
5 - जो रूट बनाम भारत
5 - एलन बॉर्डर बनाम इंग्लैंड
5 - स्टीव वॉ बनाम इंग्लैंड
बात भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में जो रूट के प्रदर्शन की करें तो, पहले तीन टेस्ट में उनका प्रदर्शन काफी फीका रहा था। बैजबॉल शैली में बल्लेबाजी करते हुए वह भारतीय सरजमीं पर 30 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पा रहे थे। मगर रांची में जैसे ही उन्होंने अपना स्वाभाविक खेल खेलना शुरू किया तो उन्होंने शतक जड़ दिया। यह उनके टेस्ट करियर का 31वां शतक है। 8 महीने के इंतजार के बाद रूट के बल्ले से यह शतक निकला है। 122 रनों की पारी खेलने के लिए रूट ने 274 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 10 चौके लगाए।
साभार लाइव हिंदुस्तान 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper