होटल आशीर्वाद इन में लीनेस क्लब कोरबा और दादर गोल्डन की संयुक्त एरिया मीट आयोजित

  • Share on :

ऑल इंडिया लीनेस क्लब सी जी 1 स्वर्णिम रीजन रूबी के अंतर्गत के कार्यरत लीनेस क्लब कोरबा एवं ली क्लब दादर गोल्डन ने सयुक्त रुप से एरिया मीट का आयोजन होटल आशीर्वाद इन में किया।  कार्यक्रम का शुभारंभ लीनेस क्लब कोरबा की अध्यक्ष ली सविता पाठक द्वारा उपस्थित ली बहनों का तिलक लगा कर एवं माला पहना कर किया। भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करने के पश्चात ध्वज वंदना की गई। विश्व शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। उपस्थित क्लब्स की अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने क्लब के सेवा कार्यों एवं प्रशासनिक कार्यों तथा आय व्यय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।लीनेस क्लब एक सेवा भावी संस्था है जो अपने  सेवा कार्य से जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास करती है। इस एरिया मीट में लीनेस कोरबा, दादर गोल्डन एवं हरीतिमा क्लब दर्री की लीनेस बहनों के अलावा क्लब की संरक्षिका ली चित्रलेखा चंदेल, वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट डॉ अंजना सिंह, रीजन ऑफिसर ली भगवती अग्रवाल,  रीजन एडवायजर ली  ममता रानी वासन एरिया ऑफिसर ली गीता श्रीवास, एरिया ऑफिसर ली सुमन श्रीवास्तव , लीऊषा अरोरा , पूर्व एरिया ऑफिसर ली अणिमा प्रसाद, लीगायत्री नायक, ली रेखा त्रिपाठी, ली हेमा शर्मा उपस्थित रहीं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper