पत्रकार एवं एंकर जया ने पिता जगदीश चौहान के निधन के बाद उनकी सेवाओं को जारी रखने का लिया संकल्प
राजेश धाकड़
इंदौर। पत्रकार एवं युग का इंसाफ न्यूज़ चैनल की एंकर तथा सामाजिक, मांगलिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सफल संचालनकर्ता सुश्री जया एवं भवानी सिंह चौहान के पूज्यनीय पिता जगदीश चौहान (बाबा साहब), पिता ताराचंद जी का 6 अगस्त 2026, गुरुवार को कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। कुछ माह पूर्व उनका ऑपरेशन भी हुआ था।
श्री जगदीश चौहान सामाजिक एवं धार्मिक सेवा से जुड़े हुए थे। वे इंदौर स्थित दुर्गा मंदिर तथा होशंगाबाद के कोरी घाट स्थित नर्मदा मंदिर में निरंतर सेवा कार्य करते थे। धार्मिक आस्था और सेवा भावना के कारण वे अपने परिचितों एवं समाजजनों के बीच विशेष सम्मान रखते थे। वे आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण एवं वितरण से भी जुड़े हुए थे तथा अनेक लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से लाभान्वित करते थे।
उनके निधन से परिवार, मित्रों, पत्रकारिता जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
दिवंगत जगदीश चौहान का सरल स्वभाव, धार्मिक सेवा और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मरण किया जाएगा। उनकी पुत्री जया ने संकल्प लिया है कि वे अपने पिता की स्मृति को चिरस्थाई बनाए रखने हेतु उनके द्वारा दी जाने वाली आयुर्वेदिक दवाओं की परंपरा एवं सेवा कार्य को निरंतर आगे बढ़ाती रहेंगी।
श्री चौहान निधन पर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अजय पौराणिक, प्रकाश महावर कोली, दिनेश ठाकुर, रियाज खान सहित अनेक पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने जगदीश चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।

