मासूम से कुकर्म और हत्या का इंसाफ: हरदोई पुलिस ने उर्स मेले से बच्चे को अगवा करने वाले दरिंदे को किया ढेर
हरदोई. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां इलाके में पुलिस ने 6 मई को 50 हजार के इनामी बदमाश मेहनूर उर्फ शेहनूर को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया. आरोपी ने 1 मई को गांव के उर्स मेले से 7 साल के मासूम का अपहरण किया था. कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया गया था. पुलिस घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की, जिसमें एसओजी प्रभारी राजेश कुमार घायल हो गए. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी की मौत हो गई.
आरोपी मेहनूर ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के लिए 1 मई का दिन चुना था. मासूम बच्चा गांव में लगे उर्स मेले को देखने गया था, जहां से उसे अगवा कर लिया गया. हत्या के बाद आरोपी और उसके साथियों ने बच्चे के परिजनों को डराकर 8 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. यह रकम पहले बैंक खाते और फिर UPI के जरिए ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया था. पुलिस ने अन्य आरोपियों की निशानदेही पर ही बच्चे का शव बरामद किया था.
साभार आज तक

