डीपफेक का शिकार हुईं काजोल, एक्ट्रेस का अश्लील वीडियो वायरल

  • Share on :

इन दिनों एक्ट्रेसेस का लगातार डीप फेक वीडियो वायरल हो रहे हैं। बीते दिनों रश्मिका मंदाना का डीप फेक वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी वजह से वह काफी सुर्खियों में आ गई थीं। रश्मिका के बाद सारा तेंदुलकर, कटरीना कैफ और ऐश्वर्या राय भी डीप फेक का शिकार हो चुकी हैं। रश्मिका के वीडियो पर फैंस के अलावा स्टार्स ने भी जमकर नाराजगी जताई थी। वहीं, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी डीप फेक तकनीक का शिकार हो गई हैं। काजोल का एक अश्लील वीडियो सामने आया है, जिसमें कैमरे के सामने ही वह कपड़े बदलती दिखीं।  
रश्मिका मंदाना के बाद अब एआई डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर काजोल का एक अश्लील वीडियो बनाया गया है। इस डीपफेक से एडिट किए गए वीडियो में काजोल को कैमरे के सामने ही कपड़े बदलते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, लेकिन बाद में इसे डिलीट कर दिया गया। इस डीप फेक वीडियो पर काजोल के फैंस ने अपनी नाराजगी जताई है। इस वीडियो के कैप्शन पर लिखा था,  'कैमरे में कपड़े बदलते कैद हुई काजोल देवगन।'
वीडियो में कैमरे के सामने कपड़े चेंज करती हुई लड़की कोजोल नहीं है, बल्कि एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इस इन्फ्लुएंसर का नाम रोजी ब्रीन है। रोजी एक जानी मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। टिक-टॉक वीडियो से फेमस हुईं रोजी ब्रीन के अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब पर भी वह काफी फेमस हैं। काजोल से जुड़ा डीप फेक वाला वीडियो रोजी ने जून में शेयर किया था। इस वीडियो साफ देखा जा सकता है कि काजोल और रोजी की ड्रेस सेम है बस चेहरे के साथ छेड़छाड़ की गई है।  
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper