संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर निकली कलश वंदन यात्रा, गांव-गांव पहुंचेगा समरसता का संदेश
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर कुशवाहा
कटनी । संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर जिले में समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का भव्य शुभारंभ गुरुवार 20 अगस्त को नगर निगम ऑडिटोरियम, बस स्टैंड से हुआ। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर कलश वंदन यात्रा को रवाना किया। यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी के समरसता, समानता, भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार, रामरतन पायल, मृदुल मिश्रा, ओमी अहिरवार, चन्दन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे।

