बाबा बूढ़ा अमरनाथ जी की राष्ट्रीय यात्रा बुरहानपुर से रवाना, यात्रा में जाने वाले कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत
महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
बुरहानपुर ब्रह्मपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ब्रह्मपुर से बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा (जम्मू-कश्मीर) पर जा रहे कार्यकर्ताओं का ब्रह्मपुर लालबाग रेलवे स्टेशन पर भगवा गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबा बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा केवल तीर्थयात्रा नहीं, बल्कि देवभक्ति, सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम है। देश के प्रत्येक सनातनी एवं राष्ट्रभक्त को जीवन में एक बार बाबा बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन अवश्य करने चाहिए, चाहे वह स्वयं जाए अथवा परिवार सहित।
यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में निवासरत हिंदू समाज के मनोबल को बढ़ाने तथा देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के हौसले को मजबूत करने का माध्यम है। साथ ही यह यात्रा राष्ट्रभक्ति एवं सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता और समर्पण की भावना को और मजबूत करती है।
विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने यात्रा पर जा रहे सभी यात्रियों को मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं तथा बाबा बूढ़ा अमरनाथ से राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति की समृद्धि की प्रार्थना की।
जानकारी — दिनेश राठौड़
जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ब्रह्मपुर

