संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में इंदौर में कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ 21 अगस्त को
संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मस्थली काशी के पवित्र माटी कलश भोपाल से इंदौर पहुंचें
35 मंडलों में होगा कलशों का वितरण
कलश वंदना यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी के समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा
इंदौर। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, यात्रा प्रभारी भूपेंद्र सिंह केसरी, अजा मोर्चा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में कलश वंदन यात्रा निकाली जा रही है, इसी कड़ी में 21 अगस्त को शाम 5 बजे गांधी हाॅल में कलशों का साधु संतों की उपस्थिति में पूजन एवं वंदन किया जाएगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा कलशों का पूजन एवं वंदन कर इंदौर की कलश यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
नेताओं ने बताया कि भाजपा संत रविदास जी के समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी। भाजपा की विचारधारा का मूल आधार ही संत रविदास जी की सामाजिक समरसता है। समरसता अभियान सात माह तक चलेगा, संत जी का संदेश इंदौर की प्रत्येक मोहल्ले, प्रत्येक गली, हर समाज के घर घर तक पहुंचाने के काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे।
नेताओं ने बताया कि कलश वंदन यात्रा संत शिरोमणि रविदास की जन्मभूमि वाराणसी (काशी) के सीर गोवर्धनपुर से प्रारंभ हुई है। उनकी जन्मस्थली की पवित्र माटी से कलशों को तैयार किया गया। जो सभी राज्यों को भेजे गए हैं, भोपाल में वाराणसी से आए कलशों का पूजन वंदन मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने किया। कलशों के वंदन के पश्चात सभी जिलों को कलश भेंट किए गए, इंदौर से अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महामंत्री कैलाश पिपले, अभियान प्रभारी भूपेंद्र सिंह केसरी, मोर्चा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, नीतेश खांडेकर, बबल वेद ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की उपस्थिति में कलश ग्रहण किया।
35 मंडलों में होगा पवित्र कलशों का वितरण
नेताओं ने बताया कि 21 अगस्त को शाम 5 बजे गांधी हॉल में साधु संतों की उपस्थिति में कलशों का पूजन एवं वंदन किया जाएगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर, विधायकों की उपस्थिति में कलशों का पूजन एवं वंदन किया जाएगा, तत्पश्चात नगर के 35 मंडलों में उनका वितरण किया जाएगा।
सभी 35 मंडलों में निकलेगी कलश वंदन यात्रा
नेताओं ने बताया कि इंदौर नगर के सभी 35 मंडलों में पवित्र कलश वंदन यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 21 से 29 अगस्त तक निकाली जाएगी। मंडल के सभी वार्डों के प्रत्येक मंदिरों, मठों, आश्रमों, मोहल्लों, प्रत्येक गली, सभी समाजों के बीच हर घर, घर घर तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान साधु संतों का सम्मान भी किया जाएगा और संत शिरोमणि रविदास जी के सामाजिक समरसता के संदेश को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।

