कलयुगी मां ने 3 साल और 5 साल के बच्चों की कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या

  • Share on :

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने अपने 3 साल और 5 साल के बच्चों की कुल्हड़ी मारकर हत्या कर दी और शव को जलने का प्रयास किया। उसके बाद वह मौके से फरार हो गई। 
पड़ोसियों ने घर में उठते धुंए को देखा तो बच्चों के दादा को इसकी सूचना दी। इस दौरान पड़ोसी जब झोपड़ी के पास पहुंचे तो दोनों बच्चे भीतर लहूलुहान पड़े थे। एक बच्चे का शरीर झुलसा हुआ था। पास में ही कपड़े और सामान जल रहा था। तत्काल पानी डालकर आग को बुझाया गया। इसके बाद दादा पहुंचे और उन्होंने बेटे और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने महिला को तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से गिरफ्तार कर लिया है।   
यह घटना रायसेन जिले के जिला मुख्यालय से 140 किलोमीटर दूर देवरी गांव के वार्ड संख्या-4 में गुरुवार करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे के पिता और दादा दोनों घर से करीब आधा किमी दूर एक ढाबे पर काम करते हैं। गुरुवार सुबह बच्चे दादा के साथ नजर आए थे। दादा ने दोनों बच्चों को चॉकलेट दिलाई थी। इसके बाद वह काम पर चले गए थे। 
साभार लाइव हिन्दुस्तान

 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper