कृति सेनन के एड विवाद पर फिर बोलीं कंगना रनौत: मुद्दा कपड़ों का नहीं, रक्षाबंधन की गरिमा का था

  • Share on :

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर ज्वैलरी ब्रांड के लिए कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर हुए विवाद पर बात की है. शुरुआत में कृति के आउटफिट पर आपत्ति जताने के बाद कंगना ने अब समझाया है कि उन्हें इस विज्ञापन से आपत्ति क्यों थी. उनका कहना है कि मुद्दा सिर्फ एक्ट्रेस के आउटफिट का नहीं, बल्कि त्योहार की पेशकश का तरीका था. आलोचना के बाद ज्वैलरी ब्रांड ने यह विज्ञापन वापस ले लिया है. 
कंगना ने कृति के आउटफिट के बारे में कहा, उन्हें कौन रोक रहा है कुछ भी पहनने से? किसने उन्हें आज तक रोका है? किसी को क्या पड़ी है कि वो क्या पहनकर आती हैं. कंगना से पूछा गया कि क्या यही कृति ईद पर ऐसे कपड़े पहनकर पोस्ट डाल सकती हैं. कंगना ने कहा कि वहां तो फिर भी आप अपने कजिन से शादी कर सकते हैं. हिंदुओं के रिश्तों में ज्यादा 'गरिमा' और 'सीमाएं' होती भी बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. 
डिकोड को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कृति का सपोर्ट करने पर भी सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी के पोस्ट में रक्षाबंधन का जिक्र क्यों नहीं किया गया. उन्होंने कहा, एक महिला रक्षाबंधन पर जो चाहती है, वो पहन सकती है. लेकिन रक्षाबंधन एक सभ्यता का धार्मिक एक्सप्रेशन है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper